'राजनीति से बचना चाहिए', कोलकाता रेप-मर्डर पर CM सरमा ने दी ममता को दी नसीहत

Kolkata News: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के बाद पूरे देश में आक्रोश है। देशभर के डॉक्टर-बीजेपी नेता और खुद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सड़क पर है। इस दौरान ममता बनर्जी ने 3 किलोमीटर तक यात्रा निकाली और आरोपी को फांसी दिए जाने की मांग की।

इस बीच, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस मुद्दे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आड़े हाथों लिया। सरमा ने ममता बनर्जी से आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के रेप और हत्या पर 'राजनीति' से बचने की सलाह दी। सरमा की टिप्पणी भाजपा की एक बैठक के दौरान आई, जिसमें बनर्जी के आरोपों का जवाब दिया।

Assam CM Himanta Biswa Sarma

दरअसल, कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 14 अगस्त की रात को हुई तोड़फोड़ के पीछे ममता बनर्जी ने कहा था कि यह तांडव वाम और राम ने किया था। ममता बनर्जी के इस आरोप का जवाब देते हुए असम सीएम सरमा ने कहा, 'कोलकाता में हुई घटना बहुत दुखद है और पश्चिम बंगाल और पूरे देश के लोग सदमे में हैं।'

ममता दीदी को इस मामले पर राजनीति करने से बचना चाहिए। उन्हें यह पता लगाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए कि घटना के पीछे कौन था और जवाबदेही तय करनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि अगर आप (ममता बनर्जी) इतनी दुखद घटना के बाद भी राजनीति करती हैं, तो मेरा मानना ​​है कि यह बहुत गलत है। ऐसे समय में दूसरों पर आरोप लगाना गलत है।

पीटीआई की खबर के मुताबिक, 9 अगस्त को कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ड्यूटी के दौरान एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। अगले दिन अपराध के सिलसिले में एक आरोपी संजय रॉय नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+