Assam BTC Election Result: बीपीएफ ने 17 सीटें जीतीं, यूपीपीएल ने 12, BJP को मिलीं ने 9 सीटें
Assam BTC Election Result: बीपीएफ ने 17 सीटें जीतीं, यूपीपीएल ने 12, BJP को मिलीं ने 9 सीटें
Assam BTC Election Result 2020:असम की बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद (BTC) के चुनाव परिणाम आ चुके हैं। बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) को 17 सीटें मिली हैं। यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) 12 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नौ सीटों पर और कांग्रेस ने एक पर जीत हासिल की है। 40 सीटों के लिए हुए चुनावों में बीपीएफ लीडिंग पार्टी बनी है। लेकिन किसी भी पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार नहीं किया है, यानी 20 सीटें नहीं जीती हैं तो इस चुनाव परिणाम के बाद पहली बार गठबंधन शासन दिख सकता है।
Recommended Video

बीजेपी महासचिव दिलीप सैकिया ने कहा कि बीजेपी अगली बीटीसी परिषद बनाने के लिए यूपीपीएल के संपर्क में है। बीजेपी ने इस चुनाव में अपनी ही सहयोगी पार्टी बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) के खिलाफ चुनाव लड़ा था।
बीजेपी महासचिव दिलीप सैकिया ने कहा कि बीजेपी अगली बीटीसी परिषद बनाने के लिए यूपीपीएल के संपर्क में है। बीजेपी ने इस चुनाव में अपनी ही सहयोगी पार्टी बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) के खिलाफ चुनाव लड़ा था। चुनाव प्रचार के दौरान रैलियों में बीजेपी नेताओं ने अपने सहयोगी दल बीपीएफ पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।
बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) ने 2016 के बाद से बीजेपी के नेतृत्व वाली असम सरकार की एक सहयोगी पार्टी है। BPF ने पिछले डेढ़ दशकों में बोडोलैंड टेरिटोरियल एरिया डिस्ट्रिक्ट्स (BTAD) पर शासन किया है, जिसमें चार जिले - कोकराझार, चिरांग, बक्सा और उदलगुरी शामिल हैं।
7 और 10 दिसंबर को दो चरणों में बोडोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल (BTC) के लिए चुनाव हुआ था। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक 2021 में असम में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले, बोडोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल (BTC) चुनाव को 'सेमीफाइनल' की तरह देखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications