असम में BJP सांसद के घर मिला 10 साल के बच्चे का शव, पुलिस को सुसाइड का शक, जानें पूरा मामला
असम के के सिलचर में भाजपा सांसद राजदीप रॉय (BJP MP Rajdeep Roy) के आवास पर 10 वर्षीय बच्चे का शव मिला। पुलिस को सुसाइड का शक है। पुलिस ने कहा है कि बच्चे के शव के गले में कपड़ा लिपटा हुआ था। बच्चे की मां ढाई साल से भाजपा नेता के घर में नौकरानी के तौर पर काम कर रही थी और मूल रूप से धोलाई इलाके की रहने वाली थी।
पुलिस अधिकारियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिलचर मेडिकल कॉलेज भेज दिया। कछार जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुब्रत सेन ने कहा कि, "10 वर्षीय लड़के के शव का पोस्टमॉर्टम जारी है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।"

राजदीप रॉय ने कहा कि उन्हें इस बारे में इमरजेंसी में बताया गया था। उन्होंने कहा कि एक लड़के का शव उनके घर पर लटका हुआ पाया गया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सांसद डॉ. राजदीप रॉय ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, ''एक 10 वर्षीय लड़के ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बंद कमरे को तोड़कर नाबालिग को निकाल कर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मैंने तुरंत एसपी नुमल महत्ता को फोन किया और पुलिस से जांच के लिए एसओपी का पालन करने का आग्रह किया क्योंकि यह एक कथित आत्महत्या का मामला था।''
राजदीप रॉय ने कहा, "जो बच्चा मृत पाया गया है, वो 8वीं में पढ़ता था। उसकी एक बहन, जो 5वीं में पढ़ती थी, वो भी मेरे यहां ही अपनी मां के साथ रहती थी।''
राजदीप रॉय ने कहा कि उन्होंने सिलचर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) से बात की जिन्होंने उन्हें बताया कि यह मामला कथित आत्महत्या का प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि घटना के वक्त वह पार्टी कार्यालय में थे। राजदीप रॉय ने कहा, "प्रोटोकॉल और दिशानिर्देशों के अनुसार पुलिस जांच की जाएगी।"












Click it and Unblock the Notifications