असम पुलिस पेपर लीक मामले में बीजेपी के वरिष्ठ नेता का नाम, राज्य छोड़कर भागे

नई दिल्ली: असम में बुधवार को पुलिस उप निरीक्षक पद के लिए परीक्षा आयोजित की गई, लेकिन कुछ रसुकदार लोगों ने इसका पेपर ही लीक करवा दिया। अब इस पेपर लीक मामले में बीजेपी नेता दिबान डेका का नाम सामने आया है। नाम सामने आते ही वो राज्य छोड़कर भाग गए हैं। उनका कहना है कि असम में उनकी जान को खतरा है। कई बड़े भ्रष्ट अधिकारी उनके पीछे पड़े हैं। इस मामले में तीन अन्य लोगों की भी गिरफ्तार हुई है। साथ ही राज्य में कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है।

assam

बीजेपी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले डेका उन लोगों में शामिल हैं, जिनसे असम पुलिस की सीआईडी ​​और गुवाहाटी पुलिस की अपराध शाखा ने पूछताछ की है। क्राइम ब्रांच और CID ने राजधानी गुवाहाटी के आसपास पूर्व डीआईजी पीके दत्ता और उनके परिवार के स्वामित्व वाले कई होटलों में ताबड़तोड़ छापेमारी भी की है। इस मामले में अब तक एक महिला कर्मचारी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एसटीएफ ने भी पांच अन्य लोगों को हिरासत में लिया है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए डेका ने कहा कि वो उस कंपनी से जुड़े हैं, जिसे परीक्षा आयोजित करवाने की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने आगे कहा कि मैं पिछले 24 सालों से पार्टी से जुड़ा हूं, इसलिए मैं उन्हें किसी भी तरह की परेशानी में नहीं डालूंगा। 20 सितंबर को सुबह 11.28 पर उन्हें व्हाट्सएप पर पेपर मिल गया। जिस पर उन्होंने गौतम मेक के जरिए प्रदीप कुमार को इसकी जानकारी दी। ये परीक्षा 12 बजे से शुरू होनी थी। उनका दावा है कि इस पेपर लीक मामले में असम पुलिस के बड़े अधिकारी शामिल हैं। साथ ही जब हालात सामान्य होंगे तो वो खुद मीडिया को समझा देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+