लवलीना बोरगोहेन का मैच देखने के लिए आज असम विधानसभा होगी 20 मिनट के लिए स्थगित, सीएम ने दीप जलाकर की प्रार्थना
नई दिल्ली, 04 अगस्त। भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन का आज टोक्यो ओलंपिक में बॉक्सिंग के सेमीफाइनल में अहम मुकाबला है। लवलीना आज सेमीफाइनल मुकाबले में तुर्की की बुसेनाज सुमेनिली के खिलाफ रिंग में उतरेंगी। आज के मैच में अगर लवलीना जीत दर्ज करती हैं तो वो गोल्ड या सिल्वर मेडल जरूर देश लेकर आएंगी, यही नहीं अगर वो हार भी जाती हैं तो भी कांस्य पदक लेकर देश लौटेंगी। लवलीना असम की पहली खिलाड़ी हैं जिन्होंने ओलपिक में मेडल अपने नाम किया है। आज के मुकाबले से पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी के नेहरू स्टेडियम में दीप जलाकर लवलीना की सफलता के लिए प्रार्थना की।

लवलीना बोरगोहेन का ना सिर्फ आसाम बल्कि पूरा देश समर्थन कर रहा है। लोग प्रार्थना कर रहे हैं कि लवलीना आज के मुकाबले में जबरदस्त प्रदर्शन करें और देश के लिए इस ओलंपिक का पहला गोल्ड लेकर आएं। लवलीना के सेमीफइनल मुकाबला सुबह 11 बजे खेला जाएगा। लवलीना के मैच के दौरान असम विधानसभा की कार्रवाई को 20 मिनट के लिए स्थगित किए जाने का फैसला लिया गया है। प्रदेश सरकार के मंत्री पिजूश हजारिका ने कहा कि असम विधानसभा की कार्रवाई को 20 मिनट के लिए रोका जाएगा और सभी विधायक हाउस में भारत की लवलनीना बोरगोहेन और तुर्की की बुसेनाज सुरमेनिली के बीच सेमीफाइनल मुकाबला देखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications