Assam Election 2026: असम में TMC का बड़ा दांव! ममता बनर्जी से यूसुफ पठान तक 18 स्टार प्रचारकों की फौज उतारी

Assam Assembly Election 2026: असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है और इसी बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बड़ा कदम उठाते हुए अपने 18 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) का है, जो खुद असम में पार्टी के लिए माहौल बनाने की कमान संभालेंगी। उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषक बनर्जी भी चुनाव प्रचार में अहम भूमिका निभाएंगे।

कौन-कौन हैं स्टार प्रचारक? (TMC Star Campaigners List)

TMC की 18 सदस्यीय सूची में राजनीति, फिल्म और खेल जगत के कई बड़े चेहरे शामिल हैं। इनमें सुष्मिता देव, काकोली घोष दस्तीदार, सागरिका घोष, महुआ मोइत्रा, मोलॉय घटक, शत्रुघ्न सिन्हा, बाबुल सुप्रियो, सताब्दी रॉय, कीर्ति आजाद, सायोनी घोष, यूसुफ पठान, शांता छेत्री, जून मालिया, सिद्दीकुल्लाह चौधरी, मोसरफ हुसैन और दुलु अहमद जैसे नाम शामिल हैं।

Assam Assembly Election 2026 TMC

रणनीति क्या है?

TMC की इस लिस्ट से साफ है कि पार्टी असम में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए हर वर्ग को साधने की कोशिश कर रही है। एक तरफ अनुभवी नेता हैं, तो दूसरी तरफ फिल्म और क्रिकेट से जुड़े चेहरे भी हैं, जो जनता के बीच आसानी से कनेक्ट बना सकते हैं। खास तौर पर शत्रुघ्न सिन्हा, बाबुल सुप्रियो और यूसुफ पठान जैसे नाम स्टार पावर लेकर आते हैं, जबकि महुआ मोइत्रा और कीर्ति आजाद जैसे नेता राजनीतिक मजबूती देते हैं।

असम में TMC अभी अपनी जमीन तलाश रही है और इस बार पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतर रही है। ममता बनर्जी की अगुवाई में पार्टी यहां अपनी मौजूदगी मजबूत करना चाहती है और बड़े नेताओं के जरिए वोटर्स को आकर्षित करने की कोशिश कर रही है।

असम चुनाव 2026 में TMC ने स्टार प्रचारकों की मजबूत टीम उतारकर साफ कर दिया है कि वह इस बार मुकाबले को दिलचस्प बनाने के मूड में है। अब देखना होगा कि ममता बनर्जी और उनकी टीम असम में कितना असर छोड़ पाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+