Assam Assembly Election 2021: असम में बोले राहुल गांधी- सरकार ने बिना चर्चा कृषि विधेयकों को पारित किया
डिगबोई। असम विधानसभा चुनाव में कुछ ही दिन बचे हुए हैं। सभी राजनीतिक दल चुनावी प्रचार में अपनी पूरी ताकत लगा चुके हैं। राहुल गांधी आज असम के डिगबोई में हैं। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि फार्म विधेयकों को बिना चर्चा के पारित कर दिया गया। उन्होंने आगे कहा कि सरकार हमें संसद में बोले नहीं देती है। लेकिन फिर मैं बता देना चाहता हूं कि हम मजबूत हैं, हम पीछे नहीं हटेंगे और आपकी रक्षा करेंगे।

Recommended Video
अपने संबोधन से पहले राहुल गांधी ने सरकार को घेरते हुए ट्वीट किया। उन्होंने कहा इस सरकार ने क्या बढ़ाया? बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी और सिर्फ अपने 'दोस्तों' की कमाई। अपने ट्वीट में एक फोटो शेयर करते हुए राहुल गांधी ने कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार को घेरा।राहुल गांधी ने जो फोटो शेयर किया उसमें लिखा है कि कोरोना से पहले 9.9 करोड़ लोग मध्यम आय वर्ग के हिस्सा थे। जिनकी संख्या अब घटकर 6.6 करोड़ रह गई है।
इसके साथ ही साल 2011 से 2019 के बीच 5.7 करोड़ लोग निम्न आय वर्ग से निकलकर मध्य आय वर्ग का हिस्सा बने थे। इतना ही नहीं रोज दो डॉलर कमाने वालों का आंकड़ा 7.5 पर जा पहुंचा है। इसके अलावा राहुल गांधी ने असम की जनता से कुछ वादे किए। राहुल ने असम की महिलाओं को हर महीने दो हजार रुपए और राज्य में 5 लाख लोगों को रोजगार देने की बात कही।
राहुल गांधी ने कहा कि असम में सीएए नहीं आएगा। हम यह ना असम में ना देश में लागू होने देंगे। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले राहुल गांधी ने डिब्रूगढ़ में एक कॉलेज में छात्रों से बात की थी। इस दौरान राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा था।












Click it and Unblock the Notifications