बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने तीन साधुओं को घेरा, सेना के जवानों ने बचाई जान
गुवाहाटीः असम में सेना और पुलिस ने बच्चा चोरी की अफवाह में भीड़ के हाथों तीन साधुओं को बचा लिया। कहा जा रहा है कि इन साधुओं के पीछे 500 लोगों की भीड़ पड़ी थी। इसी दौरान पुलिस ओर असम राइफल्स के जवानों ने इन लोगों को भागते देखा तो इनकी जान बचाई गई। ये घटना असम के दीमा हसाओं जिले की है। दरअसल, भीड़ ने इन बाबाओं को चोर समझ लिया था।

सेना को करना पड़ा बल प्रयोग
देखते ही देखते वहीं काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। इस घटना में इन तीन बाबाओं को हल्की चोटें भी आई हैं। भीड़ से बचाने के लिए सेना को बल का प्रयोग भी करना पड़ा। इस घटना के बाद गुरुवार को पुलिस अधिकारियों ने आपातकाल बैठक भी बुलाई।

करना पड़ा लाउडस्पीकर का इस्तेमाल
लेकिन, सेना और पुलिस ने भीड़ को समझाने के लिए लाउडस्पीकर का भी इस्तेमाल किया। काफी मेहनत के बाद भीड़ पर काबू पाया जा सका। लाउडस्पीकर पर पुलिस ने कहा कि वो कानून को अपने हाथ में ना लें। बता दें, इस इलाके में पिछले कुछ महीनों से कई बच्चे चोरी होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। यही कारण थी कि हजारों की संख्या में लोग इन साधुओं के पीछे पड़ गए थे।

साधुओं से की जा रही है पूछताछ
पुलिस और सेना अभी साधुओं से पूछताछ कर रही है कि वो कहां के रहने वाले हैं और वो इस इलाके में क्या कर रहे हैं। अभी तक इस साधुओं के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। साधुओं से भी पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications