असम: करीमगंज में हैंगिग ब्रिज टूटने से 30 छात्र घायल, तीन साल पहले ही बना था पुल
करीमपुर, 4 अक्टूबर: असम के करीमगंज जिले में नदी पर बना एक हैंगिग ब्रिज टूट जाने से कम से कम 30 छात्र घायल हो गए। ये पुल उस वक्त गिरा जब पास के स्कूल की छुट्टी हुई थी और छात्र अपने घरों को लौट रहे थे। पुल टूटने से छात्र नदी में जा गिरे। पुल टूटने के बाद इसको बनने में धांधली का सवाल भी उठा है क्योंकि ये पुल तीन साल पहल ही बना था और अब ये गिर गया।

करीमगंज के राताबारी विधानसभा के चेरागिक इलाके में ये पुल गिरा है। जो सिंगला नदी के ऊपर बना है। ये घटना सोमवार (4 अक्टूबर) को हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सिंगला नदी पर बना हैंगिंग ब्रिज ही चेरागी इलाके को गांव से जोड़ता है। आम लोग हो या छात्र, इसी पुल का इस्तेमाल दूसरे इलाकों और स्कूलों तक पहुंचने के लिए कर रहे हैं। सोमवार को चेरागी विद्यापीठ हाई स्कूल की छुट्टी के बाद जब छात्रों ने सिंगला नदी पर बने इस पुल से गुजर रहे थे तो ये अचानक गिर गया।
राहत की बात ये रही कि स्थानीय लोगों ने तुरंत ही छात्रों को नदी से बाहर निकाल लिया। कई छात्रों को चोटें भी आई हैं, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों का कहना है कि तीन साल पहले ही हैंगिंग ब्रिज को बनाया गया था और अब ये अचानक ही गिर गया है। कई ग्रामीणों ने पुल में लगी सामग्री की जांच की बात भी की है।
चिराग पासवान को EC ने दिया 'हेलिकॉप्टर' का चुनाव निशान, चाचा पशुपति को सिलाई मशीन












Click it and Unblock the Notifications