Asom Mala 3.0 Project: ₹3,217 करोड़ में बनेंगे 36 पुल, 34 जिलों में बिछेगा सड़कों का जाल
Asom Mala 3.0 Project: असम सरकार ने राज्य में इन्फ्रास्ट्रक्चर के विस्तार के लिए बड़े पैमाने पर काम कर रही है। इसके तहत महत्वाकांक्षी 'असोम माला 3.0' परियोजना को मंजूरी दी गई है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रोजेक्ट के लिए ₹3,217 करोड़ के बजट को हरी झंडी मिली है। सरकार का कहना है कि यह योजना केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि असम की अर्थव्यवस्था के लिए एक मजबूत ग्रोथ इंजन साबित होगी।
असोम माला 3.0 राज्य के लगभग सभी 34 जिलों को कवर करेगी। परियोजना के तहत मध्य असम के नगांव, मोरीगांव और होजई जिलों के ग्रामीण मार्गों को राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों से जोड़ा जाएगा। ऊपरी असम के डिब्रूगढ़, तिनसुकिया और शिवसागर जैसे चाय बागान बहुल क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को मजबूत बनाया जाएगा।

Asom Mala 3.0 Project: दुर्गम इलाकों तक होगी पहुंच
- बराक घाटी के कछार, करीमगंज और हैलाकांडी में 36 नए पुलों का निर्माण किया जाएगा, जिससे दुर्गम इलाकों तक पहुंच आसान होगी।
- पहाड़ी जिलों कार्बी आंगलोंग और दीमा हसाओ में मौजूदा सड़कों को चौड़ा कर हाई-स्पीड कॉरिडोर बनाए जाएंगे। सरकार का लक्ष्य है कि इन मार्गों पर यात्रा समय में 30 से 40 प्रतिशत तक कमी लाई जाए।
- अनुमान के अनुसार गुवाहाटी से डिब्रूगढ़ का सफर जो अभी 9-10 घंटे लेता है, वह घटकर 6-7 घंटे रह जाएगा। इसी तरह गुवाहाटी से सिलचर की दूरी 10-12 घंटे से सिमटकर 7-8 घंटे हो जाएगी।
Asom Mala 3.0 पूर्वोत्तर के लिए बनेगा मिसाल
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का कहना है कि इस परियोजना से न केवल यात्रियों का समय बचेगा, बल्कि ईंधन खर्च में भी बड़ी कमी आएगी। सरकार गुवाहाटी को पूरे पूर्वोत्तर के लिए लॉजिस्टिक्स हब के रूप में विकसित करना चाहती है, ताकि व्यापार, पर्यटन और उद्योगों को सीधा लाभ मिल सके। विशेषज्ञों का मानना है कि यह योजना असम में निवेश को आकर्षित करेगी और रोजगार के हजारों नए अवसर पैदा करेगी। यह असम की कनेक्टिविटी ही नहीं बल्कि पूर्वोत्तर के सभी राज्यों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिहाज से अहम है।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications