पगड़ी नहीं उतारी तो भाजपा सांसद को नहीं मिला अमेरिका का वीजा
नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश के भाजपा सांसद ने आरोप लगाया है कि उन्हें उनकी पगड़ी की वजह से अमेरिकी दूतावास में वीजा देने से इंकार कर दिया। भदोही से भाजपा के सांसद वीरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि उन्हें अमेरिकी दूतावास में पगड़ी उतारने को कहा गया। जब उन्होंने इस बात का विरोध किया तो उन्हें अमेरिकी वीजा देने से मान कर दिया गया।

वीरेंद्र सिंह के मुताबिक उन्हें अमेरिकी दूतावास की ओर से किसानों पर आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका में आमंत्रित किया गया था। जिसके बाद वो दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास वीजा डॉक्युमेंटेशन के लिए पहुंचे थे। वहां वीजा इंटरव्यू के दौरान अमेरिकी दूतावास के अधिकारियों ने उन्हें अपनी पगड़ी उतारने को कहा।
जिसपर उन्होंने विरोध दर्ज कराया और उसे उतारने से इंकार कर दिया। वीरेंद्र सिंह ने कहा कि वो एक किसान हैं और पगड़ी उनका सम्मान और उनके देश का सम्मान हैं। ऐसे में अप नी पगड़ी कैसे उतार दें। उन्होंने पगड़ी उतारने से इंकार कर दिया। सांसद के मुताबिक उन्हें इसी वजह से अमेरिका का वीजा नहीं मिला। उन्होंने इस बारे में विदेश मंत्रालय में बात करने की तैयारी की है। हलांकि अमेरिकी दूतावास ने सांसद के आरोपों से इनकार किया है।












Click it and Unblock the Notifications