मेरठ के सौरभ ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड, योगी सरकार का 50 लाख और नौकरी देने का ऐलान
Recommended Video

मेरठ: इंडोनेशिया में हो रहे 18वें एशियन गेम्स में 16 साल के सौरभ चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की झोली में एक और गोल्ड डाल दिया। सौरभ ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड पर निशाना लगाया और भारत को इस स्पर्धा में तीसरा सोना दिलाया। सौरभ की इस उपलब्धि पर देश में खुशी का माहौल है तो वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार ने भी सौरभ के इस प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की है और उनके लिए इनाम की घोषणा की है।
ये भी पढ़ें: Asian Games 2018: 16 साल के सौरभ चौधरी ने साधा सोने पर निशाना, भारत को मिला एक और गोल्ड

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के रहने वाले सौरभ के शानदार प्रदर्शन पर यूपी से सीएम ने बधाई दी और उनको 50 लाख रु का इनाम देने की घोषणा की है। एशियन गेम्स में सोने पर निशाने लगाने वाले सौरभ अभी केवल 16 साल के हैं और उनके इस प्रदर्शन पर पूरे मेरठ में जश्न का माहौल है। सौरभ ने क्वालिफाइंग राउंड के दौरान 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालिफाइंग में 586 पॉइंट्स के साथ टॉप पोजिशन हासिल किया था।
योगी सरकार ने सौरभ के गोल्ड जीतने पर यूपी सरकार की तरफ से नौकरी देने का ऐलान भी किया है। सौरभ को गैजेटेड ऑफिसर की नौकरी मिलेगी। सौरभ को जीतू राय की जगह एशियन गेम्स में भेजा गया था। उन्होंने बागपत में शूटिंग की ट्रेनिंग ली है। सौरभ का जन्म मेरठ के कलीना में साल 2002 में हुआ था। उनके शानदार प्रदर्शन के बाद परिवार में खुशी का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग बधाई देने पहुंच रहे हैं।
बता दें कि कि एशियन गेम्स में भारत निशानेबाजी में अब तक तीन मेडल हासिल कर चुका था, यह भारत का चौथा मेडल है। एशियन गेम्स में दूसरे दिन भारत को दो मेडल मिले थे।निशानेबाज लक्ष्य ने सोमवार को पुरुषों की ट्रैप स्पर्धा के फाइनल में सिल्वर मेडल हासिल किया था। लक्ष्य ने दूसरा स्थान हासिल करते हुए मेडल अपने नाम किया था।
ये भी पढ़ें: राफेल डील को लेकर अनिल अंबानी ने लिखी राहुल गांधी को चिट्ठी, सभी आरोपों के दिए जवाब
-
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब! -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications