Asia Cup 2018: IND ने PAK को चटाई धूल लेकिन खुश हुआ अमेरिका, टीम इंडिया को दी मुबारकबाद

नई दिल्ली। एक बार फिर से टीम इंडिया ने पूरे हिंदुस्तान को जश्न मनाने का मौका दिया है, उसने एशिया कप 2018 की पहली बड़ी क्रिकेट जंग में पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंदकर अपना ही 12 साल पुराना रिकार्ड तोड़ा है। भारत की इस जीत पर जितनी खुशी देश के लोगों को हुई है, उतनी ही खुशी अमेरिका को भी हुई है। भारत में अमेरिका के प्रतिनिधी यानी कि उसके राजदूत केन जस्टर ने ट्वीट कर टीम इंडिया को पाकिस्तान पर बड़ी जीत की बधाई दी है।

भारत ने PAK को चटाई धूल लेकिन खुश हो गया अमेरिका

अमेरिकी राजदूत ने अपने ट्विट में लिखा है कि पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी जीत मुबारक हो टीम इंडिया, एशिया कप के आगे के मैचों के लिए भी आपको बहुत सारी शुभकामनाएं। गौरतलब है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले साल ही केन जस्टर को भारत का एंबेस्डर नियुक्त किया था। उन्होंने रिचर्ड आर. वर्मा की जगह ली थी।

केन जस्टर ने दी मुबारकबाद

केन जस्टर ने दी मुबारकबाद

गौरतलब है कि बुधवार को दुबई में खेले गए इस महामुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 43.1 ओवर में 162 रनों पर ऑलआउट हो गई और भारत को जीत के लिए 163 रनों का लक्ष्य मिला था, जवाब में टीम इंडिया ने इस आसान से लक्ष्य को 29 ओवर में ही हासिल करते हुए पाकिस्तान को शिकस्त दे दी, इस टूर्नामेंट में जहां भारत की ये दूसरी जीत है वहीं ये पाकिस्तान की पहली हार है।

आखिर अमेरिका खुश क्यों हुआ?

आखिर अमेरिका खुश क्यों हुआ?

इस वक्त विश्वपटल पर जो तस्वीर सामने हैं उसके हिसाब से अमेरिका और पाकिस्तान के रिश्ते मधुर नहीं है, अमेरिका इस वक्त भारत के काफी करीब माना जाता है और इसी बात पर पाकिस्तान को काफी मिर्ची भी लगती है। ये बात अमेरिका भी जानता है और ये ही वजह है कि वो भी उसे नीचा दिखाने में पीछे नहीं रहता है और शायद इसी वजह से जब क्रिकेट की पिच पर भारत ने पाकिस्तान को पराजित किया तो अमेरिकी राजदूत ने भी ट्वीट कर मुबारकबाद देने में बिल्कुल देरी नहीं की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+