अमृत महोत्सव पर ASI का तोहफा: देशभर के स्मारकों और ऐतिहासिक स्थलों का फ्री में कर सकेंगे दीदार

देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। आजादी के 75 साल पूरे होने पर हम सब अद्‌भुत और ऐतिहासिक पल के गवाह बनने जा रहे हैं।

नई दिल्ली, 03 अगस्त : देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। आजादी के 75 साल पूरे होने पर हम सब अद्‌भुत और ऐतिहासिक पल के गवाह बनने जा रहे हैं। देश में जश्न मनाया जा रहा है। इस बीच भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने बड़ा फैसला किया है। साथ ही देशवासियों को नई सौगात दी है।

ताजमहल

एएसआई ने आजादी के 75 साल पूरे होने पर देश भर में अपने सभी संरक्षित स्मारकों, स्थलों पर आगंतुकों और पर्यटकों के लिए प्रवेश निशुल्क कर दिया है। यह सुविधा 5 से 15 अगस्त तक रहेगा। इस बीच विजिटर और पर्यटक बिना शुल्क दिए स्मारकों सबका दीदार कर सकते हैं।

हाइड्रोलिक लिफ्ट वाला देश का पहला स्मारक

बता दें कि महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर के मुख्य शहर से लगभग 30 किमी दूर स्थित एलोरा दुनिया के सबसे बड़े रॉक-कट मंदिर परिसरों में से एक है। इसमें हिंदू, बौद्ध और जैन मूर्तियां हैं। इस क्षेत्र के महत्त्व को देखते हुए सबसे अधिक पर्यटक यहां आते हैं। अब यूनेस्को की विश्व धरोहर एलोरा गुफाएं हाइड्रोलिक लिफ्ट वाला देश का पहला स्मारक बन जाएगा।

पर्यटकों के लिए आसान

एलोरा के कैंपस में 34 गुफाओं में से गुफा संख्या 16 एक लोकप्रिय केव है। इसे कैलाश गुफा के नाम से जाना जाता है। एक दो मंजिला संरचना है और पर्यटकों को ऊपर से दृश्य का आनंद लेने के लिए सीढ़ियों या फिर रैंप पर जाना पड़ता है। लेकिन जब यहां लिफ्ट लगेगी तो पर्यटकों के लिए ये सुगम हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- क्या मंदिर की जगह बना है ताजमहल ? ASI से फिर पूछा गया सवाल, जानिए अब क्या मिला जवाब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+