रेलवे अफसर बनेगा एयर इंडिया का चीफ
नई दिल्ली(ब्यूरो) सरकार भारतीय रेलवे सर्विस के अफसर अश्वनी लोहानी को एयर इंडिया का नया चीफ बनाने जा रही है। लोहानी फिलहाल मध्य प्रदेश टुरिज्म डवलपमेंट कोरपोरेशन के चीफ हैं। लोहानी के बारे में कहा जाता है कि वे बेहद कुशल प्रशासक हैं। वे जिस भी विभाग में जाते हैं, उधर वे छा जाते हैं।
भारतीय रेलवे सर्विस
लोहानी 1980 बैच के भारतीय रेलवे सर्विस के अधिकारी हैं। वे तीन साल के लिए एयर इंडिया के प्रमुख बनाए जा रहे हैं। वे राजधानी के अशोक होटल के भी चीफ रहे है। ये भारत सरकार का उपक्रम हैं। लोहानी मैक्निकल इंजीनियर भी हैं।













Click it and Unblock the Notifications