Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लोजपा सांसद वीणा देवी के बेटे की सड़क हादसे में मौत, ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा

नई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा एक्स्प्रेसवे पर एक सड़क हादसे में लोक जनशक्ति पार्टी सांसद वीणा देवी और पूर्व सांसद सूरजभान सिंह के बेटे आशुतोष की मौत हो गई। ये हादसा शनिवार की सुबह 5 बजे करीब हुआ। वीणा देवी बिहार के मुंगेर सीट से लोजपा की सांसद हैं। एक्सप्रेसवे पर आशुतोष सिंह की कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिसके बाद आशुतोष को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Ashutosh, son of LJP MP Veena Devi dies in car accident on Greater Noida expressway

हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर आशुतोष सिंह की टोयोटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, जिसके बाद आशुतोष को जेपी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने आशुतोष को मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आशुतोष शारदा यूनिवर्सिटी का छात्र था।

इस हादसे की खबर मिलते ही सासंद का परिवार शोकाकुल हो गया। परिवार के लोग शव को लेने के लिए दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं और देर शाम आशुतोष का शव लेकर उनके पटना लौटने की संभावना है। जबकि उत्तर प्रदेश पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर अपनी जांच शुरू कर दी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+