आशुतोष बोले, माकन के इस्तीफे के बाद आप-कांग्रेस में हो जाएगा गठबंधन

नई दिल्ली। पत्रकार और आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रवक्ता आशुतोष ने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस साथ में लड़ सकते हैं। आशुतोष ने अपने एक लेख में कहा है कि दिल्ली के अलावा हरियाणा और पंजाब में भी दोनों दलों में गठबंधन हो सकता है। कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन के इस्तीफे के बाद गठबंधन का रास्ता साफ हो गया है।

केजरीवाल चाहते हैं गठबंधन

केजरीवाल चाहते हैं गठबंधन

आशुतोष के मुताबिक, आप में क्या होना है ये केजरीवाल तय करते हैं और केजरीवाल कांग्रेस के साथ गठबंधन के पक्ष में हैं। वो इसके लिए बीते एक साल से कोशिश कर रहे हैं। कुछ और लोग भी दोनों पार्टियों के बीच पुल बनने की कोशिश कर रहे हैं।

माकन के इस्तीफे के पीछे गठबंधन!

माकन के इस्तीफे के पीछे गठबंधन!

आशुतोष का कहना है कि आप-कांग्रेस के गठबंधन में सबसे बड़ी बाधा कांग्रेस की दिल्ली यूनिट बनी हुई थी। दिल्ली यूनिट पार्टी आलाकमान के सामने लगातार आप से गठबंधन का विरोध कर रही थी। कांग्रेस की दिल्ली यूनिट का कहना था कि आप की लोकप्रियता दिल्ली में लगातार गिरावट आ रही है। हाल ही में कांग्रेस की दिल्ली यूनिट के प्रमुख अजय माकन का इस्तीफा हो गया है। माना जा रहा है कि इसके बाद आप-कांग्रेस गठबंधन का रास्ता साफ है।

फुल्का के इस्तीफे को भी गठबंधन से जोड़ा जा रहा

फुल्का के इस्तीफे को भी गठबंधन से जोड़ा जा रहा

कांग्रेस में अजय माकन का इस्तीफा हुआ है तो आप में एच एस फुल्का का इस्तीफा हुआ है। आप में जहां फुल्का कांग्रेस के साथ ना जाने को तैयार नहीं थे तो कांग्रेस में माकन। माकन ने लगातार आप के खिलाफ संघर्ष किया है। ऐसे में वो कैसे उसी पार्टी के साथ चुनाव लड़ते जबकि फुल्का 1984 सिख दंगे के चलते कांग्रेस से गठबंधन के खिलाफ हैं। माकन और फुल्का के इस्तीफे के बाद अब माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन का रास्ता भी साफ हो गया है। अब दोनों दलों के बीच गठबंधन की बातचीत शुरू हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+