आप से इस्तीफा देने के बाद आशुतोष ने खोला अपने गुप्ता होने का राज
Recommended Video

नई दिल्ली। केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी इन दिनों पार्टी नेताओं के नाम को लेकर विवादों में है। इसी बीच पार्टी से इस्तीफा देने के बाद अब आशुतोष भी पार्टी पर हमलावर हो गए है। आशुतोष ने ट्वीट करके कहा कि 23 साल के पत्रकारिता करियर में किसी ने भी मेरी जाति नहीं पूछी लेकिन साल 2014 में मैं जब लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में उतरा तब पार्टी वर्करों के बीच मेरे उपनाम का उल्लेख किया गया। बता दें कि 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान आशुतोष के नाम के आगे उनका उपनाम गुप्ता जोड़ा गया था।

आशुतोष ने कहा कि उन्होंने इसका विरोध किया था। उस दौरान उनको बताया गया कि अगर जाति हाईलाइट्स नहीं होगी सर तो आप जीतोगे कैसे। आपकी जाति के यहां काफी वोट हैं। बता दें कि साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में आशुतोष चांदनी चौक से आप उम्मीदवार थे. जबकि बीजेपी की ओर से हर्षवर्धन और कांग्रेस की ओर से कपिल सिब्बल चुनाव मैदान में थे। आशुतोष इसी महीने की 15 तारीख को आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद हाल ही में आशीष खेतान ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
आतिशी मार्लेना के नाम से उपनाम हटाए जाने पर विवाद
आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर पार्टी की उम्मीदवार आतिशी मार्लेना ने मंगलवार को अपने नाम के आगे से उपनाम हटा लिया है। पार्टी और जनता के बीच अब उनको केवल आतिशी के नाम से संबोधित किया जाएगा। यहां तक की चुनाव प्रचार के लिए लग रहे बैनर पोस्टर पर भी केवल आतिशी ही लिखा जा रहा है। बता दें कि आतिशी उत्तर पूरी दिल्ली सीट की प्रभारी भी हैं। आतिशी के नाम बदलने की सूचना के बाद सोशल मीडिया पर उनको ट्रोल भी किया गया।












Click it and Unblock the Notifications