राजस्थान में कांग्रेसराज, अशोक गहलोत ने सीएम और सचिन पायलट ने डिप्टी सीएम पद की ली शपथ
Recommended Video

नई दिल्ली। राजस्थान में मुख्यमंत्री के तौर पर अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने जयपुर के ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल में शपथ ग्रहण किया। राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने अशोक गहलोत और सचिन पायलट को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह समारोह में शामिल हुए। जबकि मंच पर विपक्षी दलों के कई नेता मौजूद भी रहे।

इस समारोह में शामिल होने के लिए नारायण सामी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, नवजोत सिंह सिद्धू, मल्लिकार्जुन खड़गे, आनंद शर्मा, अंबिका सोनी समेत कई कांग्रेस नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने जयपुर पहुंचे थे। वहीं, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया भी समारोह में शामिल हुईं। एचडी देवगौड़ा, चंद्रबाबू नायडू और कुमारस्वामी भी मंच पर नजर आए।
हालांकि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के शपथ ग्रहण समारोह से बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दूरी बना रखी है। कांग्रेस की सरकार बनाने में सहयोग करने वाली बसपा और सपा के प्रमुखों का समारोह में ना आना कांग्रेस के लिए एक झटका जरूर माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications