महाराष्ट्र के राज्यपाल को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए: अशोक गहलोत

Recommended Video

    Ashok Gehlot has made serious allegations against the BJP on Maharashtra crisis |वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। महाराष्ट्र में चल रहे सियासी ड्रामे पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महाराष्ट्र के राज्यपाल पर बड़ा हमला किया है, उन्होंने महाराष्ट्र की साजिश में राज्यपाल के भी शामिल होने का आरोप लगाया है। अशोक गहलोत ने मांग की है कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। पत्रकारों से बात करते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि महाराष्ट्र में जो कुछ भी हुआ उसमे राज्यपाल भी पूरी तरह से शामिल थे, लिहाजा उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

    ashok gehlot

    भाजपा के पास पर्याप्त संख्या नहीं

    गहलोत ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने कांग्रेस-शिवसेना-एनसीपी को अपना बहुमत दिया है। ऐसे में जिस तरह से देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली वह किसी भी लिहाज से सही नहीं है। इस बीच कांग्रेस लगातार प्रदेश में विधानसभा के भीतर फ्लोर टेस्ट की मांग कर रही है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा फ्लोर टेस्ट से भाग रही है क्योंकि उसके पास पर्याप्त संख्या नहीं है।

    चिंता की जरूरत नहीं

    कांग्रेस के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कहा कि मैं पवार साहब से मिला हूं, मुझे बताया गया है कि अजित पवार ने विधायकों के पत्र का गलत इस्तेमाल किया है। जबकि शरद पवार का कहना है कि उनके किसी भी विधायक ने अजित पवार को समर्थन नहीं दिया है, उनका कहना है कि उनके पत्र का गलत इस्तेमाल किया गया है। चव्हाण ने कहा कि शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के पास संख्या है। जिन विधायकों को गुमराह करके ले जा जाया गया था उसमे से अधिकतर वापस आ गए हैं, बाकि के विधायक भी जल्द ही वापस आ जाएंगे। हमारे सभी 44 विधायक सुऱक्षित स्थान पर हैं। हमे किसी भी चीज की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

    30 नवंबर को साबित करना है बहुमत

    गौरतलब है कि भाजपा ने महाराष्ट्र में खुद की 105 सीटों के साथ एनसीपी की 54 सीटें, 11 निर्दलीय विधायकों के समर्थन का दावा किया है। भाजपा ने दावा किया है कि उसके पास 170 विधायकों का समर्थन है यानि पूर्ण बहुमत के आंकड़े से 25 विधायक ज्यादा। बता दें कि महाराष्ट्र में पूर्ण बहुमत के लिए कुल 288 सीटों में से 145 सीटों की जरूरत है। भाजपा को 30 नवंबर तक सदन नके भीतर अपना बहुमत साबित करने का समय दिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+