ASG तुषार मेहता बने देश के नए सॉलिसिटर जनरल, एक साल से खाली था पद
नई दिल्ली। एडिशनल सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया गया है। 20 अक्टूबर 2017 को रंजीत कुमार के इस्तीफे के बाद से ये पद खाली पड़ा था। इस पद के लिए तुषार मेहता के नाम को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। तुषार मेहता ने 80 के दशक में वकालत शुरू की थी और अभी अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

उस वक्त रंजीत कुमार ने बिना कारण बताए ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद केंद्र सरकार ने केके वेणुगोपाल को अटार्नी जनरल के पद पर नियुक्त किया था लेकिन सॉलिसिटर जनरल के पद पर नियुक्ति नहीं हो पाई थी। तुषार मेहता के नाम को लेकर अटकलें अक्सर लगाई जाती रहीं, लेकिन आधिकारिक तौर पर साल भर तक इस पद पर कोई नियुक्ति नहीं हो सकी।












Click it and Unblock the Notifications