आसाराम ने कहा, मेरे पास देश में सबसे ज्यादा संपत्ति
नयी दिल्ली। अपने आश्रम में नाबालिग के साथ यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार आसाराम बापू जमानत न मिलने की वजह से गुस्से में है। आसाराम बापू के पास बहुत संपत्ति है ये तो सबको पता है, लेकिन वो खुद कह रहे हैं कि उनके पास देश में सबसे अधिक संपत्ति है।

दरअसल बुधवार को जब उन्हें जोधपुर कोर्ट में पेश किया गया तो मीडिया ने उससे इन्कम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा पूछताछ से जुड़े कुछ सवाल पूछ लिए। मीडिया के इस सवाल से आसाराम नाराज हो गए।
उन्होंने सवाल के बाद मुंह पर उंगली रख कर पत्रकारों को चुप रहने का इशारा किया। जाते-जाते वो गुस्से से कह गए कि हां मेरे पास बहुत पैसा है, खूब सम्पत्ति है। देश में सब से ज्यादा संपत्ति है। आयकर विभाग चाहे तो जांच कर ले। रतलब है कि अपने आश्रम में नाबालिग से रेप के आरोप में आसाराम जेल में बंद है।












Click it and Unblock the Notifications