Asani Cyclonic Storm : डीप डिप्रेशन चक्रवाती तूफान में बदला, ओडिशा में भारी बारिश की आशंका

ओडिशा के कई जिलों में बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक डीप डिप्रेशन असानी नाम के चक्रवाती तूफान में बदल गया है। बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

भुवनेश्वर, 8 मई : मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया है कि डीप डिप्रेशन तेज होकर 'असानी' नाम के चक्रवाती तूफान में बदल गया है। आईएमडी के मुताबिक असानी चक्रवाती तूफान उत्तर-पश्चिम दिशा में 16 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ रहा है। मौसम विज्ञान विभाग, भुवनेश्वर के वरिष्ठ वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने बताया कि असानी चक्रवाती तूफान आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से दक्षिण-पूर्व दिशा में 970 किमी और ओडिशा के पुरी से दक्षिण-पूर्व दिशा में 1020 किमी की दूरी पर है।

Recommended Video

    Cyclone Asani : Odisha में भारी बारिश की आशंका, किन राज्यों में होगा तूफान का असर | वनइंडिया हिंदी
    umashankar das imd odisha

    असानी चक्रवात का लैंडफॉल नहीं
    असानी चक्रवात के प्रभाव पर आईएमडी वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने कहा, उम्मीद है कि यह 10 मई की शाम तक उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि अगले 24 घंटों में असानी चक्रवाती तूफान के और तेज होकर भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि असानी चक्रवात के ओडिशा के समुद्र तट से टकराने की कोई संभावना नहीं है। उमाशंकर दास के अनुमान के मुताबिक ओडिशा तट के समानांतर असानी चक्रवात और आगे बढ़ेगा।

    weather

    8 जिलों में बारिश की आशंका
    उन्होंने कहा कि असानी चक्रवात के प्रभाव के कारण 10 मई की शाम से बारिश शुरू होने का पूर्वानुमान है। उमाशंकर दास ने बताया कि ओडिशा के तीन जिलों - गजपति, गंजम और पुरी में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में रहने वाले लोगों से सुरक्षा उपाय अपनाने और जरूरी एहतियात बरतने की अपील के साथ चेतावनी जारी की गई है। उन्होंने कहा कि 11 मई को ओडिशा के 5 जिलों - जगतसिंहपुर, पुरी, खुर्दा, कटक और गंजाम में भारी बारिश होने की आशंका है। आईएमडी, भुवनेश्वर के वरिष्ठ वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने बताया कि मौसम विभाग ने असानी चक्रवाती तूफान से प्रभावित होने वाले इलाकों के लिए जरूरी चेतावनी जारी कर दी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+