Video: 'वो दिन दूर नहीं जब संसद में, मुस्लिम की मॉब लिंचिंग होगी', रमेश बिधूड़ी के 'गाली' पर भड़के ओवैसी
AIMIM chief Asaduddin Owaisi on Ramesh Bidhuri: एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद रमेश बिधूड़ी के 'गाली-गलौज' वाले मामले पर कहा कि, 'वो दिन दूर नहीं जब संसद में किसी मुस्लिम की मॉब लिंचिंग होगी।'
भाजपा के साउथ दिल्ली से सासंद रमेश बिधूड़ी के संसद में बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) के सांसद दानिल अली को गाली देने के मामले पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है।

लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "हम सब ने देखा कि एक बीजेपी सांसद (रमेश बिधूड़ी) संसद में एक मुस्लिम सांसद (दानिश अली) को गाली देता है। लोग कह रहे हैं कि उन्हें संसद में यह सब नहीं कहना चाहिए था, वे कह रहे हैं कि उनकी भाषा बहुत ही खराब थी। यह है उस जनता का प्रतिनिधि जिसके लिए आपने वोट दिया था... वह दिन दूर नहीं जब देश की संसद में किसी मुस्लिम की मॉब लिंचिंग होगी...। अब आपका 'सबका साथ, सबका विकास' कहां है? यहां के प्रधानमंत्री देश के लिए अब एक शब्द भी क्यों नहीं बोल रहे हैं...।'
असदुद्दीन ओवैसी ने आगे कहा कि, 'संसद में मुस्लिम सांसद के बारे में बकवास करने वाला शख्स (रमेश बिधूड़ी) मेरे सामने भी खड़ा था। मैंने उससे कहा 'बैठ जा...बैठ जा मेरी जुबान का मुकाबला नहीं कर सकता'
राहुल गांधी को असदुद्दीन ओवैसी ने दी चुनौती!
असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि, "मैं आपके नेता (राहुल गांधी) को वायनाड से नहीं बल्कि हैदराबाद से चुनाव लड़ने की चुनौती दे रहा हूं। आप बड़े-बड़े बयान देते रहते हैं, मैदान में आएं और मेरे खिलाफ लड़ें। कांग्रेस के लोग बहुत कुछ कहेंगे। कुछ भी हो, लेकिन मैं तैयार हूं...बाबरी मस्जिद और सचिवालय की मस्जिद को कांग्रेस शासन में ध्वस्त कर दिया गया था...''
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "...कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और लालू यादव की पार्टी (आरजेडी) के नेता संसद में मुसलमानों का नाम लेने से डरते हैं। मैंने खड़े होकर कहा कि मुस्लिम और ओबीसी महिलाओं को भी आरक्षण मिलना चाहिए। ...वे मुझसे कहते रहते हैं कि मैं महिलाओं के खिलाफ हूं, लेकिन सच्चाई यह है कि आप महिलाओं, ओबीसी और मुसलमानों के खिलाफ हैं...।''












Click it and Unblock the Notifications