PM मोदी के 'ॐ' और 'गाय' वाले बयान पर असदुद्दीन ओवैसी ने किया पलटवार

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 'ॐ' और 'गाय' को लेकर दिए गए बयान पर अब AIMIM के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार किया है। ओवैसी ने कहा कि कुछ लोगों के कान पर अगर 'ॐ' और 'गाय शब्द पड़ता है तो उनके बाल खड़े हो जाते हैं। गाय हमारे हिंदू भाइयों के लिए एक पवित्र जानवर है लेकिन संविधान में जीवन और समानता का अधिकार मनुष्यों को दिया गया है, मुझे उम्मीद है कि पीएम इसे ध्यान में रखेंगे।

Asaduddin Owaisi on PM Narendra Modi remark on om aur gaaye in mathura

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को भगवान कृष्‍ण की नगरी मथुरा पहुंचे हुए थे। जहां उन्होंने ॐ' और 'गाय' के बहाने विपक्ष पर करारा वार किया। उन्‍होंने कहा कि 'ॐ' शब्‍द सुनते ही कुछ लोगों के कान खड़े हो जाते हैं, कुछ लोगों के कान में 'गाय' शब्‍द पड़ता है तो उनके बाल खड़े हो जाते हैं, उनको करंट लग जाता है। उनको लगता है कि देश 16वीं-17 वीं सदी में चला गया है। ऐसे लोगों ने ही देश को बर्बाद कर रखा है।

वहीं आतंकवाद पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद आज दुनिया के लिए मुसीबत बन गया है, इसकी जड़ें हमारे पड़ोस में पल रही हैं। आतंकवाद के खिलाफ पूरी दुनिया को एकजुट होने की जरूरत है। भारत इस चुनौती से निपटने में सक्षम है, हमने ये करके दिखाया है और आगे भी करेंगे। हमारी सरकार ने आतंकियों के खिलाफ कानून को कड़ा किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज के कार्यक्रम को प्लास्टिक के कचरे से मुक्ति के लिए शुरू किया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'ब्रजभूमि ने हमेशा से ही पूरे विश्व और पूरी मानवता को प्रेरित किया है। आज पूरा विश्व पर्यावरण संरक्षण के लिए रोल मॉडल ढूंढ रहा है लेकिन भारत के पास भगवान श्रीकृष्ण जैसा प्रेरणा स्रोत हमेशा से रहा है, जिनकी कल्पना ही पर्यावरण प्रेम के बिना अधूरी है। प्रकृति, पर्यावण और पशुधन के बिना जितने अधूरे खुद हमारे आराध्य नजर आते हैं उतना ही अधूरापन हमें भारत में भी नजर आएगा। पर्यावण और पशुधन हमेशा से ही भारत के आर्थिक चिंतन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है।

यह भी पढ़ें- मथुरा से पीएम मोदी ने किया विपक्ष पर हमला, बोले- 'ॐ' और 'गाय' शब्‍द सुनते ही कुछ लोगों को करंट लग जाता है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+