पहलू खान के खिलाफ चार्जशीट पर ओवैसी ने राजस्थान के मुसलमानों से की ये अपील

नई दिल्ली। राजस्थान के अलवर में 2017 में भीड़ के हाथों पीट-पीट कर मार दिए गए मरहूम पहलू खान के खिलाफ चार्जशीट होने पर हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ये घटना बताती है कि भाजपा और कांग्रेस में कोई फर्क नहीं है। सत्ता में होने पर दोनों का ही रवैया अल्पसंख्यक विरोधी होता है। उन्होंने राजस्थान के मुसलमानों से अपील करते हुए भाजपा-कांग्रेस के चरित्र को समझने और इनकी मुखालफत की अपील की है।

राजस्थान के मुसलमान समझें कांग्रेस का चेहरा

राजस्थान के मुसलमान समझें कांग्रेस का चेहरा

ओवैसी ने मामले पर ट्वीट करते हुए लिखा, सत्ता में कांग्रेस भी बीजेपी जैसा ही बर्ताव करती है। राजस्थान के मुसलमानों को ये बात समझनी चाहिए। उन लोगों, संस्थाओं का विरोध करना चाहिए जो कांग्रेस पार्टी के लिए काम करते हैं और उन्हें अपना राजनीतिक प्लेटफॉर्म विकसित करने की कोशिश शुरू कर देनी चाहिए, 70 साल बहुत होते हैं अब आपको बदलना चाहिए।

ओवैसी ने कहा कि ये चार्जशीट कांग्रेस के दोगले चरित्र को दिखाता है। ऐसे में मैंने मुसलमानों से अपील की है कि कांग्रेस को वोट ना दें क्योंकि वो सिर्फ मुसलमानों को ठग रही है। बता दें कि 2017 में जब ये घटना हुई तो राजस्थान में भाजपा की सरकार थी। दिसंबर 2018 में हुआ हुए चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज करते हुए यहां सरकार बनाई और अशोक गहलोत राज्य के सीएम बने।

 पहलू और उनके बेटे पर एफआईआर

पहलू और उनके बेटे पर एफआईआर

राजस्थान पुलिस ने पहलू खान और उनके बेटे के खिलाफ गैर कानूनी तरीके से मवेशी ले जाने के आरोप में चार्जशीट दाखिल की है। पहलू खान की अप्रैल 2017 को कथित गोरक्षकों की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। ये हमला तब हुआ था जब पहलू मवेशी खरीदकर हरियाणा के नुह स्थित अपने घर जा रहे थे। भीड़ ने पहलू खान और उनके साथियों को गौतस्कर कहते हुए पीटना शुरू कर दिया था और उनकी जान ले ली थी।

मामले में हुई थी दो एफआईआर

मामले में हुई थी दो एफआईआर

पहलू खान की लिंचिग के मामवे में पुलिस ने तब दो FIR दर्ज की थी। एक रिपोर्ट पहलू खान की हत्या के मामले में आठ लोगों के खिलाफ और दूसरी बिना कलेक्टर की अनुमति के मवेशी ले जाने पर पहलू और उनके बेटों के खिलाफ हुई थी। इस मामले में अब चार्जशीट दाखिल की गई है। पहलू खान की मौत हो चुकी है ऐसे में उनके उनके बेटों के खिलाफ केस चलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+