बाढ़ की आड़ में फायदा उठा सकता है पाकिस्‍तान

श्रीनगर। [ऋचा बाजपेई] जम्‍मू-कश्‍मीर में बाढ़ की वजह से न सिर्फ वहां पर मौजूद जन-जीवन पर खतरा उत्‍पन्‍न हो गया है बल्कि अब यह बाढ़ देश की रक्षा के लिए भी मुसीबत बनती जा रही है।

Pak-flood-infiltration-srinagar-jammu

इंटरनेशनल बॉर्डर पर मौजूद पोस्‍टों पर खतरा पैदा हो गया है और कुछ पोस्‍ट तो पूरी तरह से खत्‍म हो गई है। ऐसे में इस बात की आशंका बढ़ गई है कि इस बाढ़ का फायदा उठाकर पाक देश में घुसपैठ को अंजाम दे।

ताक में बैठा पाक

पिछले कुछ दिनों से पाक की ओर से सीमा पार फायरिंग को अंजाम नहीं दिया जा रहा है। सीमा पर शांति की स्थिति कायम हुई तो बाढ़ की मुसीबत आ गई। सांबा, अखनूर और इस तरह के इलाकों में बॉर्डर पोस्‍टों पर खतरा पैदा हो गया है।

यहां तक कि बाढ़ के खतरनाक हालातों के मद्देनजर यहां पर 108 बीएसएफ और आर्मी पर्सनल को इंडियन एयरफोर्स और आर्मी एविएशन कॉर्प्‍स ने बाहर निकाल लिया है। यह सारे पर्सनल फॉरवर्ड पोस्‍ट पर तैनात थे।

कुछ पोस्‍ट तो पूरी तरह से खत्‍म हो गई हैं। सूत्रों की मानें तो पाकिस्‍तान हो सकता है कि इन हालातों का फायदा उठाने की कोशिश करे। वह जम्‍मू में आतंकियों की घुसपैठ करा सकता है क्‍योंकि पोस्‍ट बाढ़ के खतरे की वजह से फिलहाल खाली हैं।

इतनी हिम्‍मत नहीं है आतंकियों में

वहीं दूसरी तरफ सेना से जुड़े लोगों की मानें तो पाक के लिए यह काफी मुसीबत भरा कदम साबित होगा। रिटायर्ड कर्नल आरडी बाली के मुताबिक उन्‍हें नहीं लगता कि आतंकी इस तरह का कदम उठाएंगे।

वह कहते हैं कि आतंकियों को काफी अच्‍छा प्रशिक्षण मिला होता है लेकिन यह बात भी सही है कि वह इतने सक्षम नहीं कि बाढ़ में सीमा को पार कर सकें।

कर्नल बाली कहते हैं कि पाक में भी इस समय भयंकर बाढ़ आई हुई है और ऐसे में आतंकी सीमा पार कर सकेंगे, इस पर उन्‍हें शक है। कर्नल बाली की ओर से दी गई जानकारी पर अगर यकीन करें तो बाढ़ के बावजूद बीएसएफ और भारतीय सेना सीमा पर अपनी नजर रखे हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+