श्रीनगर आतंकी हमला: ये हमले तब तक होते रहेंगे जब तक पाकिस्‍तान हमारा पड़ोसी है:DGP

श्रीनगर। श्रीनगर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में हुए आतंकी हमले के बाद घाटी के चप्पे-चप्पे में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। श्रीनगर हवाईअड्डे के नज़दीक गोगो हुमहमा इलाके के पास बीएसएफ कैंप की 182वीं बटालियन पर आतंकियों ने हमला कर दिया।

 As long as our neighbour Pakistan remains hostile these things will continue: DGP on Srinagar Terror Attack

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्‍मद ने हमले की जिम्मेदारी ली। इस आतंकी हमले को अंजाम लेने वाले तीनों आतंकियों को सेना ने मार गिराया। इस ऑपरेशन में एक जवान शहीद हो गए। हमले को लेकर जानकारी देते हुए जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी एसपी वैद्य ने कहा कि श्रीनगर आतंकी हमला सुरक्षा में चूक नहीं थी। उन्होंने कहा कि जब तक आतंकी मौजूद है हमले की आशंका बनी रहेगी।

एसपी वैद्य ने कहा कि जब तक पाकिस्तान हमारा पड़ोसी है भारत में आतंकी हमले होते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक पाकिस्तानी शत्रुतापूर्ण रवैया नहीं छोड़ता आतंकी हमलों की संभावना बनी रहेगी। इससे पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस के IG मुनीर खान ने कहा कि जब तक पाकिस्तान हमारा पड़ोसी है भारत में आतंकी हमले होते रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+