दिल्ली को आज मिलेगा सिग्नेचर ब्रिज, भारी ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 45 मिनट का सफर होगा 10 मिनट में

नई दिल्ली। बुरी तरह ट्रैफिक जाम को झेलने वाली राजधानी दिल्ली को आज सिग्नेचर ब्रिज का तोहफा मिलने वाला है। आज शाम 4 बजे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इसका उद्घाटन करेंगे। ट्रैफिक पुलिस का दावा है कि इस ब्रिज के बनने के बाद दिल्ली में अस्सी प्रतिशत ट्रैफिक जाम की समस्या का अंत हो जाएगा खास कर के उत्तरीपूर्वी के दिल्लीवासियों को जाम से निजात मिलेगी और इसकी वजह से एनएच-9 पर भी बहुत राहत मिलेगी।

लोनी से गाजियाबाद जाने में समय भी कम खर्चा होगा

लोनी से गाजियाबाद जाने में समय भी कम खर्चा होगा

इस ब्रिज की वजह से अब लोनी से गाजियाबाद जाने में समय भी कम खर्चा होगा, दावा किया गया है कि ब्रिज की वजह से लोनी से गाजियाबाद जाने में आधा घंटे की बचत होगी और कश्मीरी गेट पर भी ट्रैफिक कम होगा।

उत्तरी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोगों को फायदा

उत्तरी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोगों को फायदा

यही नहीं उत्तरी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोगों को इससे जबरदस्त फायदा मिलेगा और इसके जरिए अब 45 मिनट का सफर 10 मिनट में पूरा होगा, इसके चलते करनाल से आने वाला ट्रैफिक भी डायवर्ट हो जाएगा जिससे जाम की स्थिति नहीं होगी।

ब्रिज की खासियत

ब्रिज की खासियत

इस पुल की ऊंचाई 251 मीटर और लंबाई करीब 700 मीटर और चौड़ाई 35.2 मीटर(4+4 लेन) है, पुल की 154 मीटर की ऊंचाई पर ग्लास बॉक्स है जहां से दिखेगा दिल्ली का टॉप व्यू, इस ब्रिज की लागत 1518.37 करोड़ रुपये आई है, इस पुल पर कई सेल्फी स्पॉट है, इसमें 50 लोगों की क्षमता वाली 4 लिफ्ट भी होगी। ये ब्रिज टूरिस्ट स्पॉट भी बनेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+