'जलप्रलय' से जूझते चेन्‍नई में राजनीतिक रंग, अम्‍मा को बना दिया बाहूब‍ली

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। चेन्‍नई में लगातार हुई बारिश ने प्रलय मचा रखा है। बुरे हालात से चेन्‍नई को उबारने के लिए सेना और एनडीआरएफ की टीमें जुट गई हैं। कोई अपनी जान बचाने के लिए ड्रमों का सहारा ले रहा है तो कोई कई दिनों छत के उपर एक पाइप के सहारे लटका हुआ है। इस तरह की तमाम तस्वीरें हमें देखने को मिल रही हैं। मगर इसी बीच एक ऐसी तस्‍वीर भी देखने को मिली है जिसे देखने के बाद आप दंग रह जाएंगे।

Jayalalitha makes appearance as Sivagami ​of Bahubali
आप सोच में पड़ जाएंगे कि राजनीतिक दल और उनके नुमाइंदे खुद को चमकाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। सत्‍तारूढ़ एआईडीएमके समर्थकों ने प्रलय से जूझ रहे लोगों के बीच अपना चेहरा चमकाने के लिए अपनी मुखिया और राज्‍य की मुख्‍यमंत्री जयललिता को बाहूबली बना दिया है। जी हां चेन्नई की सड़कों पर ऐसे पोस्टर लगाए गए हैं जिनमें मुख्यमंत्री जयललिता को बाहूबली फिल्मों के हीरो की तरह बाढ़ के पानी के बीच एक बच्चे को हाथ में ऊपर उठाए हुए दिखाया गया है।

जयललिता को पोस्‍टर में बाहूबली के तौर पर दिखाए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर खासा आलोचना की जा रही है। उल्‍लेखनीय है कि चेन्‍नई में भीषण बाढ़ से अप्रत्याशित तबाही हुई है और संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। जलस्तर में कमी आने के बाद बाढ़ के पानी में डूबे घरों से बदबू आ रही हैं। बुरी तरह प्रभावित कोट्टुरपुरम के अलावा कई स्थानों पर कचरा और गंदगी भरी पड़ी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+