Aryan khan Case: NCB की रिपोर्ट में कई खुलासे, आर्यन खान मामले की जांच में कई कमियां
Aryan khan Case, शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से जुड़े ड्रग मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की रिपोर्ट सामने आई है। एनसीबी की रिपोर्ट में आर्यन खान के मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। एनसीबी ने जांच में पाया गया कि केस में काफी अनियमितता बरती गई थी। इसके साथ ही करीब 7 से 8 अधिकारियों और कर्मचारियों पर सतर्कता संबंधी मुद्दों को लेकर आरोप लगाया गया है।
Recommended Video

एनसीबी ने रिपोर्ट में बताया गया है कि इस मामले की जांच ठीक तरह से नहीं हुई थी। मामले की जांच में यह भी सामने आया कि आर्यन खान को जानबूझकर टारगेट किया गया था, पर क्यों किया गया ये अब भी पहेली है। एनसीबी की जांच टीम को इस मामले में 7 से 8 एनसीबी अधिकारियों की भूमिका संदेहास्पद मिली है।
एनसीबी ने रिपोर्ट में बताया गया है कि जिसकी विभागीय जांच की शुरुआत की गई है। इन अधिकारियों की संदेहास्पद भूमिका दो और मामलों में सामने आई है। रिपोर्ट ने अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की गई है। जिनमें ब्यूरो के वे अधिकारी जो मामले की जांच के लिए दूसरे कैडर से लाए गए थे और एनसीबी के मुंबई कार्यालय के अधिकारी शामिल हैं।
जांच के दौरान 65 लोगों के बयान दर्ज किए गए। इसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू की गई। बता दे कि, समीर वानखेड़े ब्यूरो के मुंबई क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक थे, जब आर्यन खान के खिलाफ सभी आरोप हटा दिए गए थे। बता दें कि आर्यन को पिछले साल एनसीबी ने एक क्रूज जहाज पर छापेमारी के बाद ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया था।
कई हफ्तों की जांच के बाद एनसीबी ने आर्यन खान समेत छह मुख्य आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ रखने के आरोप वापस ले लिए थे। एनसीबी ने आर्यन खान को मामले में क्लीन चिट दे दी थी।












Click it and Unblock the Notifications