पूर्व अर्थशास्त्री अरविंद सुब्रमण्यन बने देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार
नयी दिल्ली। देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार की नियुक्ति कर ली गई है। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के पूर्व अर्थशास्त्री अरविंद सुब्रमण्यन को वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार पद के लिए नियुक्त किया है।

अपना पदभार संभालने के बाद अरविंद सुब्रमण्यन ने अपनी भावना व्यक्त की। उन्होंने इस अहम जिम्मेदारी को संभालने पर खुशी जाहिर की और कहा कि भारत जैसी अर्थव्यवस्था के लिए दो बड़ी चीजें वृहद आर्थिक स्थिरता और निवेश और वृद्धि का माहौल बनाना है।
उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए समाज के सभी वर्गों के लिए अवसर पैदा करने चाहिए। आपको बता दें कि आईआईएम अहमदाबाद के छात्र रह चुके सुब्रमण्यन ऐसे समय में वित्त मंत्रालय में आए हैं जबकि सरकार ने 2015-16 के बजट के लिए कामकाज शुरू कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications