अरविंद केजरीवाल ने सरकार बनाने का दावा किया पेश, LG को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सरकार बनाने का दावा पेश किया है। केजरीवाल ने दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल को प्रस्ताव भेजा है। इससे पहले बुधवार को केजरीवाल ने नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बुधवार सुबह अपने आधिकारिक आवास पर बैठक की। इस बैठक में विधायकों ने उन्हें विधायक दल का नेता भी चुना था। इसके बाद आज शामम को केजरीवाल ने सरकार गठन का औपचारिकता दावा पेश किया।

इस संबंध में अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल अनिल बैजल को चिट्ठी लिखी है। उपराज्यपाल अनिल बैजल को औपचारिक रूप से केजरीवाल को विधायक दल का नेता चुने के बारे में अवगत कराया है। इसके बाद उपराज्यपाल केंद्रीय गृह मंत्रालय के माध्यम से राष्ट्रपति को इसकी सूचना देंगे और बताएंगे कि आप ने बहुमत हासिल किया है। राष्ट्रपति विधायक दल के नेता को मुख्यमंत्री के तौर पर नियुक्ति वाली अधिसूचना जारी करेंगे।
अरविंद केजरीवाल 16 फरवरी को लगातार तीसरी बार दिल्ली मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सूत्रों के मुताबिक अरविंद केजरीवाल की कैबिनेट में कोई बदलाव नहीं होगा। केजरीवाल ने अपनी नई कैबिनेट में सभी पुराने चेहरों को बरकरार रखा है। 16 फरवरी को दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के अलावा मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेंद्र पाल गौतम शपथ लेंगे। ये सभी विधायक पिछली सरकार में मंत्री थे।












Click it and Unblock the Notifications