केजरीवाल ने मोदी को चिट्ठी लिखकर मांगा जवाब

केजरीवाल ने कहा कि अंबानी के कहने पर ही गैस के दाम आठ डॉलर प्रति यूनिट तय किये गये हैं। यहां तक कि मंत्रियों और अधिकारियों की पोस्टिंग भी अंबानी से पूछकर की जाती है। केजरीवाल ने कहा कि नीरा राडिया के एक टेप से खुलासा हो चुका है कि मुकेश अंबानी ने फोन पर किसी से बात करते हुए कहा था कि कांग्रेस तो अब अपनी दुकान है, मतलब यूपीए सरकार अंबानी चला रहे हैं। केजरीवाल ने चिट्ठी में लिखा कि अगर एनडीए की सरकार सत्ता में आती है तो क्या इसे भी अंबानी ही चलाएंगे। इन सवालों के जवाब देश की जनता चाहती है।
केजरीवाल ने कहा कि मोदी कहते हैं कि वह काला धन वापस लेकर आएंगे। सच तो यह है कि मुकेश अंबानी के भी कई अकाउंट हैं, उन्होने दो अकाउंट के नंबर भी बताए केजरीवाल ने मोदी से सवाल पूछा कि जब उनका सारा खर्च अंबानी उठा रहे हैं तो वह किस आधार पर काला धन वापस लाने की बात कर रहे हैं।
केजरीवाल ने प्रमुख रूप से पत्र में तीन सवाल लिखे-
1. मोदी बताएं कि उनके मुकेश अंबानी से क्या संबंध हैं?
2. अगर उनकी सरकार आती है तो वह गैस के दाम कैसे फिक्स करेंगे? ये चार डॉलर प्रति यूनिट होंगे या फिर अंबानी के अनुसार आठ डॉलर।
3. यूपीए सरकार अंबानी चलाते है तो क्या आपके सत्ता में आने पर भी अंबानी ही सरकार चलाएंगे?
केजरीवाल ने कहा कि ऐसा ही एक पत्र हम राहुल गांधी को भी लिखेंगे, जिसमें उनसे सवाल पूछेंगे। केजरीवाल ने कहा कि हम इस पत्र की दस करोड़ प्रतियां अलग अलग भाषाओं में छपवाकर देश की जनता में बाटेंगे। जिससे कि लोगों को सच का पता चल सके और लोकतंत्र की ताकत जनता के वास्तविक रूप से जनता के हाथ में आ सके।


Click it and Unblock the Notifications
