चुनाव आयोग ने रोका केजरीवाल का रोड शो, कल करेंगे नामांकन

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के रोड शो को चुनाव आयोग ने रोक दिया है। जिसके चलते केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से अपना नामांकन कल दाखिल करेंगे। केजरीवाल को रोड शो करने की इजाजत सिर्फ 2.30 बजे तक ही थी।

arvind kejriwal

अरविंद केजरीवाल के रोड शो में जबरदस्त भीड के चलते वह नामांकन दाखिल करने कलेक्ट्रेट नहीं पहुंच पाये। भारी भीड़ और समय खत्म होने की वजह से केजरीवाल ने अपना नामांकन कल यानि बुधवार को करने का फैसला लिया है।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने नुपुर शर्मा को अऱविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है। वहीं केजरीवाल ने भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी को बहस की चुनौती दी है। जिसके जवाब में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि यह समय डिबेट का नहीं डिलीवरी का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+