केजरीवाल ने किया ट्वीट, 'कैप्टन साहेब, कांग्रेस धोखा दे रही है, बचके रहना'
अरविंद केजरीवाल ने दो दिन पहले ही कैप्टन अमरिंदर सिंह के एक ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए कहा था, 'आप कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं हैं।'
नई दिल्ली। अक्सर अपने ट्वीट से भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के एक ट्वीट ने पंजाब की सियासत में हंगामा मचा दिया है।

केजरीवाल ने ट्वीट कर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह को आगाह किया है। केजरीवाल ने टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया है, 'कैप्टन साहेब, कांग्रेस आपको धोखा दे रही है। बचके रहना।'
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, 'इस खबर से साबित हो रहा है कि ज्यादातर सू्त्रों का यही कहना है कि नवजोत सिंह सिद्धू ही मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं, कैप्टन अमरिंदर सिंह नहीं।'
आपको बता दें कि केजरीवाल ने दो दिन पहले ही कैप्टन अमरिंदर सिंह के एक ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए कहा था, 'आप कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं हैं। सूत्रों की खबर है कि कांग्रेस ने नवजोत सिंह सिद्धू को सीएम उम्मीदवार बनाने का वादा किया है।'
सूत्रों की मानें तो पूर्व भाजपा सांसद नवजोत सिंह सिद्धू अपनी पत्नी की सीट अमृतसर पूर्व से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। उनकी पत्नी ने हाल ही में 27 नवंबर को कांग्रेस की सदस्यता ली थी।
नवजोत सिंह सिद्धू पहले ही भाजपा छोड़ चुके हैं। ऐसे में अगर सिद्धू कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ते हैं तो ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि पार्टी की तरफ से सीएम का उम्मीदवार कौन होगा?












Click it and Unblock the Notifications