मिलने के लिए 1 घंटे तक इंतजार करते रह गए केजरीवाल, नहीं आया कन्हैया
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार से मिलने के लिए इंतजार करते रह गए लेकिन कन्हैया नहीं आया। जानकारी है कि इसके बाद केजरीवाल झल्ला गए और मीटिंग कैंसल कर दी। अरविंद केजरीवाल को सचिवालय में करीब 1 घंटे तक इंतजार करना पड़ा।

केजरीवाल के साथ सीपीआई के राष्ट्रीय सचिव डी राजा भी थे और वो भी कन्हैया से मिलना चाहते थे। इस संबंध में डी राजा ने जानकारी दी कि कन्हैया कुमार और केजरीवाल की मीटिंग गुरुवार को शाम 6 बजे होनी थी लेकिन कन्हैया समय से नहीं पहुंचे, वह 'भारी ट्रैफिक जाम' में फंस गए थे।
गौरतलब है कि कन्हैया द्वारा केजरीवाल से मिलने का समय मांगे जाने के बाद से ही मीडिया में उनके आप में शामिल होने की अटकलें लगना शुरू हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications