मोदी को कोसने के लिए अब केजरीवाल ने लिया करण जौहर का सहारा
नई दिल्ली। एक बार फिर से देश में असहिष्णुता का मु्दा गर्मा गया है। फिल्ममेकर करण जौहर के हालिया बयान ने इस मुद्दे पर आग में घी का काम किया है जिसकी वजह से चौतरफा करण जौहर की बुराई और आलोचना हो रही है।
लेकिन अब इस मु्द्दे पर उन्हें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का साथ मिला है। केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा है कि 'करण जौहर सही बात कह रहे हैं, देश में केवल एक ही व्यक्ति सार्वजनिक तौर पर अपने 'मन की बात' कह सकते हैं और कोई दूसरा ऐसा नहीं कर सकता है।' केजरीवाल ने इस बार करण जौहर के कंधे पर बंदूक रख कर पीएम मोदी को निशाना बनाया है।
Karan Johar right. Only one person in this country can publicly talk abt his mann ki baat. No one else can do that https://t.co/V7uPl2o0Xr
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 22, 2016
गौरतलब है कि जयपुर के लिटरेचर फेस्टिवल के दौरान करण जौहर ने कहा कि हमारे देश में मन की बात कहना काफी मुश्किल है। हमारे देश में फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन सबसे बड़ा मजाक और लोकतंत्र पर सबसे ज्यादा जोक बनते हैं।













Click it and Unblock the Notifications