जब केजरीवाल का फोन गलती से बाबू भइया को मिल गया, वीडियो देख हंसते-हंसते गिर पड़ेंगे आप
Disclaimer: इस खबर में दिखाये गये वीडियो में वनइंडिया का कंटेंट नहीं है। हम केवल वही दिखा रहे हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का हमारा जरा भी उद्देश्य नहीं है।
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। इन दिनों टीवी चैनलों पर आप एक विज्ञापन देख रहे होंगे जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मोबाइल फोन पर बात करते सुनाई दे रहे हैं और ऑड-इवन फॉर्मूले के बारे में बता रहे हैं। इस विज्ञापन में वो बता रहे हैं कि ऑड-इवन फॉर्मूले को लेकर कैसे एक कार्यकर्ता इस नियम तोड़ने वाले से पेश आता है।
जानिए साल 2016 अरविंद केजरीवाल के लिये ऑड रहेगा या ईवन?
इसी वीडियो का एक प्रैंक (prank) वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें केजरीवाल की कॉल गलती से ''बाबू भईया'' के कनेक्शन पर लैंड कर जाती है। आपको बताते चलें कि 'बाबू भईया' सुपर हिट फिल्म हेरा-फेरी का एक चरित्र है जिसे परेश रावल ने निभाया था। आप इस वीडियो को देखने के बाद हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाएंगे। तो देखें और नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें अपनी प्रतिक्रिया। शेयर भी करें।
ये है वो वीडियो जो इन दिनों टीवी पर दिखाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications