आम नहीं बेहद खास अंदाज में दुबई पहुंचे केजरीवाल, बिजनेस क्लास में किया सफर
नयी दिल्ली। आम आदमी का चोला ओढ़कर आम जनता की राजनीति का दावा करने वाले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को पोल उस वक्त खुल गया जब दुबई जाते बिजनेस क्लास में जूस पीते हुए उनकी फोटो सोशल नेटवर्किंग साइट ट्वीटर पर वाइरल हो गई।

मीडिया के कैमरे की लालच में कभी रेल की थर्ड AC से वाराणसी तक का सफर करने वाले केजरीवाल दुबई जाने के लिए बिजनेस क्लास में सफर करते दिखें। क्या ये आम आदमी के पैसे का दुर्पयोग नहीं हैं? लोगों के चंदे से अपनी राजनीति चलाने वाले केजरीवाल क्या उनके साथ इंसाफ कर रहे हैं? लोगों के ईमानदारी का सीख पढ़ाने वाले केजरीवाल क्या आम जनता के लिए ईमानदार हैं? इन सवालों के जबाव आम आदमी के पास ही है। फिलहाल तो केजरीवाल को लोगों की आलोचाओं का सामना करना पड़ा रहा है।
दुबई जाते वक्त केजरीवाल ने बिजनेस क्लास में सफर किया। आपको याद होगा कि हाल ही में मुंबई और दिल्ली में डिनर कर केजरीवाल ने पार्टी के लिए क्रमश: 90 लाख और 70 लाख रुपए जमा किए। क्या जनता के पैसे का इस्तेमाल केजरीवाल के बिजनेस क्लास के सफर पर किया जा रहा है? बिजनेस क्लास में केजरीवाल की फोटो ट्वीटर पर वाइरल हो गई। फोटो वाइरल होते ही लोगों की आलोचनाओं का तांता लग गया। आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल को दुबई में वर्ल्ड ब्रांड समिट में 7 दिसंबर को सम्मानित किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications