डोडा जाएंगे अरविंद केजरीवाल, धन्यवाद रैली को करेंगे संबोधित
Doda Assembly Election Result 2024: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 10 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर के डोडा जाएंगे। डोडा में केजरीवाल पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक मेहराज मलिक द्वारा आयोजित धन्यवाद रैली को संबोधित करेंगे। आप के मेहराज मलिक ने BJP के उम्मीदवार गजय सिंह राणा को करीब 4700 वोटों से शिकस्त दी।
अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद नए परिसीमन में डोडा विधानसभा क्षेत्र 2 सीटों में बंट गया था, जिसमें एक डोडा और दूसरी डोडा पश्चिम सीट शामिल है। डोडा मुस्लिम बाहुल्य सीट है जबकि डोडा पश्चिम में हिंदुओं की जनसंख्या ज्यादा है। 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार गजय सिंह राणा को हार का सामना करना पड़ा।

डोडा में जीतकर आप ने देशभर में सबको चौंकाया
डोडा में आप की जीत ने सबको चौंका दिया है। देशभर में इस जीत की चर्चा हो रही है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी ने पांचवे राज्य में एंट्री कर ली है। जम्मू-कश्मीर पांचवा राज्य हो गया, जहां आप के विधायक ने परचम लहराया। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये हमारे लिए खुशी का क्षण है। उन्होंने वीडियो Call कर मेहराज मलिक को बधाई दी। केजरीवाल ने कहा पूरे देश में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता खुश हैं कि जम्मू-कश्मीर पांचवा राज्य बन गया है, जहां आप का विधायक है। उन्होंने मलिक से कहा कि आपका काम बहुत अच्छा है। आपको जीत के लिए ढेरों बधाई। इस दौरान मेहराज मलिक ने केजरीवाल को 10 अक्तूबर को जम्मू-कश्मीर आने का न्यौता भी दिया है, जिस पर केजरीवाल ने कहा कि मैं पक्का आऊंगा।
कौन हैं मेहराज मलिक?
36 वर्षीय मेहराज मलिक ने डोडा से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को 4,538 वोटों से चुनाव हराया है। इससे पहले 2014 में भाजपा ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। मेहराज मलिक इससे पहले उधमपुर से लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। मलिक पोस्ट ग्रेजुएट हैं। चुनावी हलफनामें में उन्होंने 29 हजार रूपये की संपत्ति और 2 लाख की देनदारी दिखाई है।












Click it and Unblock the Notifications