दिल्‍ली से 14 दिन दूर रहेंगे केजरीवाल, गले की सर्जरी के लिए जा रहे हैं बेंगलुरु

नई दिल्‍ली। खांसी की समस्‍या से परेशान दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अ‍रविंद केजरीवाल गले की सर्जरी के लिए बेंगलुरु जा रहे हैं। ऐसे में करीब 14 दिनों तक केजरीवाल दिल्‍ली और यहां की सियासत से दूर रहेंगे। केजरीवाल की गैरहाजिरी में उनका काम उप मुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया देखेंगे।

Arvind Kejriwal to undergo throat surgery in Bengaluru

जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक 13 सितंबर को बेंगलुरु में केजरीवाल की सर्जर होगी। ऑपरेशन के बाद केजरीवाल को 10 दिनों तक आराम करना होगा।

12 सितंबर को जाएंगे बेंगलुरु

पंजाब चुनाव की तैयारियों को लेकर 8 सितंबर से अरविंद केजरीवाल पंजाब दौरे पर रहेंगे। चार दिनों के इस दौरे को खत्‍म करने के बाद केजरीवाल 12 सितंबर को बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे। जानकारी के मुताबिक 12 को ही केजरीवाल अस्‍पताल में भर्ती हो जाएंगे और 13 सितंबर को उनका ऑपरेशन होगा। 23 सितंबर तक केजरीवाल दिल्‍ली वापस आ सकते हैं।

पहले भी करा चुके हैं खांसी का इलाज

इससे पहले अरविंद केजरीवाल 2 से 11 अगस्‍त के बीच हिमाचल के धर्मशाला में विपस्सना सेशन के लिए एक मेडिटेशन सेंटर गए थे। इससे भी पहले खांसी की शिकायत के चलते केजरीवाल जिंदल नेचुरल क्योर इंस्टीट्यूट बेंगलुरु में भी 10 दिन तक नेच्युरोपैथी ट्रीटमेंट ले चुके हैं। अब उन्होंने गले की सर्जरी कराने का फैसला किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+