शीला की जांच के लिए केजरीवाल ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र

केजरीवाल ने मांग की है कि इन आरोपों के तहत शीला दीक्षित की जांच की जानी चाहिए। यह भी ध्यान देने योग्य है कि केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान वादे किये थे कि अगर उनकी सरकार बनती है तो वह शीला दीक्षित के कार्यकाल में हुए घोटालों की जांच करेंगे। इस मामले में दिल्ली भाजपा नेता हर्षवर्द्धन ने भी लोकायुक्त से शिकायत की थी।
दिल्ली में आम आदमी पार्टी को कांग्रेस समर्थन दे रही है। 'आप' के 28 और कांग्रेस के आठ विधायक हैं। उम्मीद की जा रही थी कि कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनने के कारण शीला दीक्षित की जांच नहीं होगी लेकिन केजरीवाल और उनके मंत्रियों ने जांच पर सहमति जताई है।
केजरीवाल ने कल ही भ्रष्ट नेताओं की लिस्ट भी जारी की थी, जिसमें उन्होने राहुल गांधी, सोनिया गांधी सहित कांग्रेस और भाजपा के कई नेताओं को हराने की मांग की थी।












Click it and Unblock the Notifications