गंगा में डुबकी लगाने के बाद केजरीवाल पर पड़े अंडे, 1 घंटे में करेंगे चुनाव लड़ने का फैसला

इसके पहले अरविंद केजरीवाल ने आज वाराणसी में रैली से पहले गंगा में डुबकी लगाई। केजरीवाल आज वाराणसी की जनता से अपनी उम्मीदवारी पर राय लेंगे। गौर हो कि केजरीवाल का वाराणसी से भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है।
केजरीवाल के अलावा कांग्रेस पार्टी से महासचिव दिग्विजय सिंह भी वाराणसी से चुनाव लड़ सकते हैं, उन्होने कल एक बयान जारी कर कहा था कि अगर पार्टी चाहेगी तो वह मोदी के खिलाफ भी चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं।
केजरीवाल ने गंगा में स्नान करने के बाद काल भैरव मंदिर के दर्शन भी किये। जिसके बाहर उनका विरोध किया गया। केजरीवाल ने कहा कि भ्रष्टाचार के कारण ही आज गंगा नदी का पानी गंदा हो गया है, अब तक हजारों करोड़ रूपये बर्बाद किये जा चुके हैं लेकिन गंगा अब भी गंदी ही है।
केजरीवाल का कहना है कि हम भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे हैं, हमें जीत मिले या न मिले लेकिन यह लड़ाई जारी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications