आयुष्‍मान भारत योजना पर BJP-AAP में ठनी, केजरीवाल बोले- 'एक आदमी का भी इलाज हो जाए तो बताना'

नई दिल्‍ली। दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना को पूरी तरह नहीं लागू करने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष अमित शाह ने आम आदमी पार्टी सरकार पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के विकास में रोड़े डाले हैं। यह सरकार द्वेषपूर्ण तरीके से काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली में मोदी सरकार की योजनाओं को आखिर क्यों रोका जा रहा है, जिनसे जनता को फायदा पहुंच सकता है। शाह ने केजरीवाल सरकार पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली सरकार के असहयोग के कारण ही दिल्लीवासी आयुष्मान भारत योजना से वंचित हैं। जबकि यह योजना तो गांव, शहर, महिलाओं, दलितों, आदिवासियों के जीवन को बेहतर बनाने की मोदी सरकार की पहल है। आईए बताते हैं और क्‍या कहा अमित शाह ने और जवाब में क्‍या कहा केजरीवाल ने

पहले जान लीजिए क्‍या कहा अमित शाह ने

पहले जान लीजिए क्‍या कहा अमित शाह ने

अमित शाह ने कहा कि भाजपा विचारधारा के आधार पर चलने वाली पार्टी है और हमने कभी भी अपनी विचारधारा से हटकर पार्टी नहीं चलाई है। केजरीवाल सरकार को डर है कि कहीं आयुष्मान भारत के दिल्ली में लागू होने से मोदी की लोकप्रियता बढ़ गई तो उनकी लोकप्रियता कम हो जाएगी।

केजरीवाल ने किया कोई अच्‍छा काम तो दें हिसाब

केजरीवाल ने किया कोई अच्‍छा काम तो दें हिसाब

पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि हम 2019 में चुनाव में पूरा हिसाब लेकर आएंगे। उन्होंने सवाल दागते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार ने यदि कोई काम किया हो तो वह उसका हिसाब लेकर आएं। भाजपा अध्यक्ष ने दावा किया कि दिल्ली की सात सीटों के साथ-साथ एनसीआर में भी सभी सीटों पर जीत के लिए इसी कार्यालय से हुंकार भरेंगे।

केजरीवाल ने दिया जवाब

सीएम केजरीवाल ने बीजेपी अध्यक्ष को जवाब देते हुए कहा, 'अमित शाह जी, आयुष्मान भारत योजना भी आपकी बाक़ी योजनाओं की तरह केवल जुमला है। इसे मैंने अच्छी तरह पढ़ा है। इसमें एक आदमी का भी इलाज हो जाए तो बताना। स्वच्छ भारत में कितनी गलियां और सड़कें साफ़ हुईं? कितने लोगों का काला धन वापस आया? कब तक इस देश के लोगों को बेवक़ूफ़ बनाओगे?'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+