चार दिन से बिना नहाए धरने पर केजरीवाल, ममता बनर्जी, जयंत चौधरी का मिला समर्थन

चार दिन से बिना नहाए धरने पर केजरीवाल, ममता बनर्जी जयंत चौधरी का मिला समर्थन

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का साथी मंत्रियों के साथ उपराज्यपाल अनिल बैजल के घर धरना चौथे दिन भी जारी है। सोमवार से धरने पर बैठे केजरीवाल बिना नहाए धरना दे रहे हैं। उपराज्यपाल के घर के वेटिंग रूम में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और गोपाल राय धरने पर हैं। चारों लोगों के पास एक ही वाशरूम है। खास बात ये है कि अरविंद केजरीवाल सोमवार शाम से यहां धरने पर हैं और यहां आने के बाद वो नहाए नहीं हैं।

धरने से ही निपटा रहे जरूरी सरकारी काम

धरने से ही निपटा रहे जरूरी सरकारी काम

दिल्ली के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और दोनों मंत्री धरने पर से ही जरूरी सरकारी काम निपटा रहे हैं। कुछ कर्मचारी ही उनसे मिल रहे हैं और उनसे जरूरी फाइलों पर दस्तखत वगैरह ले रहे हैं। चारो नेता यहां सोफा पर ही सो रहे हैं। नौकरशाहों की हड़ताल खत्म कराने की मांग को लेकर केजरीवाल सोमवार शाम उपराज्यपाल से मिलने पहुंचे थे और एक नाटकीय घटनाक्रम के बाद वो वहीं धरने पर बैठ गए।

ममता बनर्जी ने किया समर्थन

ममता बनर्जी ने किया समर्थन

अरविंद केजरीवाल के धरने को कई राजनीतिक पार्टियों ने समर्थन दिया है। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कहा है कि एक चुने हुए मुख्यमंत्री का सम्मान होना चाहिए, मैं केंद्र सरकार और एलजी से अपील करती हूं कि मामले का जल्दी से निपटारा किया जाए ताकि लोगों को परेशानी ना हो। राष्ट्रीय लोकदल के जयंत चौधरी, राष्ट्रीय जनता दल के मनोज झा ने भी केजरीवाल के समर्थन की बात कही है।

ये है धरने की मांगें

ये है धरने की मांगें

अरविंद केजरीवाल अपने मंत्रियों के साथ सोमवार शाम 5.30 बजे उपराज्यपाल से मिलने पहुंचे थे और मांगें पूरी न होने पर वहीं धरने पर बैठ गए। मंगलवार से स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने भूख हड़ताल पर हैं, बुधवार को मनीष सिसोदिया ने भी अनशन का ऐलान किया है। अरविंद केजरीवाल और उनके साथी मंत्री नेता उपराज्यपाल अनिल बैजल से आईएएस अधिकारियों की हड़ताल तुरंत खत्म कराने, काम रोकने वाले आईएएस अधिकारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लें और राशन की डोर-स्टेप-डिलीवरी की योजना को मंजूर करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+