पीएम मोदी के बाद केजरीवाल ट्विटर पर सर्वाधिक फॉलो किए जाने वाले दूसरे नेता

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की चाहें जितनी भी आलोचना होती हो या फिर उनका जितना भी मजाक उड़ाया जाता हो लेकिन उनकी लोकप्रियता में कमी नहीं आई है। जी हां अरविंद केजरीवाल माइ‍क्रोब्‍लॉगिंग साइट ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के बाद सर्वाधिक फॉलो किए जाने वाले दूसरे नेता बन गये हैं। बुधवार को ट्विटर पर केजरीवाल के फॉलोअर्स की संख्या 60 लाख का आंकड़ा पार कर गई।

Arvind Kejriwal Second-Most Followed Indian Politician on Twitter
आम आदमी पार्टी (आप) के सोशल मीडिया प्रमुख अंकित लाल ने ट्विटर पर लिखा, "ट्विटर पर अरविंद केजरीवाल के फॉलोअर्स की संख्या 60 लाख से ऊपर पहुंच गई है।" हलांकि इस क्रम में केजरीवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कॉफी पीछे हैं। ट्विटर पर मोदी के 1.6 करोड़ फॉलोअर्स हैं।

आपको बताते चलें कि अरविंद केजरीवाल और नरेन्‍द्र मोदी दोनों ही सोशल मीडिया का व्यापक स्तर पर इस्तेमाल करने के लिए जाने जाते हैं। अपने शुरुआती दिनों में राजनेता के रूप में अपने समर्थकों व प्रशंसकों से समर्थन और चंदा हासिल करने के उद्देश्य से अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर का जमकर इस्तेमाल किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+