केजरीवाल बोले- आयुष्मान भारत के लिए दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य स्कीम बंद करना गलत

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन के पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि दिल्ली सरकार का स्वास्थ कार्यक्रम केंद्र सरकार की स्वास्थ बीमा स्कीम आयुष्मान भारत से 10 गुणा अधिक बड़ा है। भाजपा ने हाल ही में संपन्न आम चुनावों में पार्टी को सत्ता में वापसी कराने वाले लोकप्रिय जनादेश के लिए केंद्र सरकार की अन्य योजनाओं के साथ आयुष्मान भारत को भी श्रेय दिया है। बता दें कि केंद्र सरकार ने सत्ता में आने के बाद विपक्ष शासित राज्यों में अयुष्मान भारत योजना को नए सिरे से लागू किया है। इसमें दिल्ली, ओडिशा, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। यहां में मुख्यमंत्रियों ने इस योजना का विरोध किया था।

arvind kejriwal says- we dont need ayushman bharat, our health scheme is bigger

केजरीवाल ने लिखा है कि- मुझे आपको बताते हुए खुशी हो रही है कि आयुष्मान भारत को दिल्ली में काफी समय पहले ही लागू कर दिया गया है। दिल्ली सरकार की स्वास्थ स्कीम अयुष्मान भारत से 10 गुणा बड़ी और बेहतर है। साथ ही लिखा गया था कि आप सरकारी कि स्वास्थ स्कीम को आयुष्मान भारत के लिए बंद कर दिया गया है। ये राजधानी के लोगों के लिए बड़ा नुकसान है।

एक तरफ केजरीवाल ने अपनी योजना के बारे में बताया है दूसरी ओर मोदी सरकार की योजना के बारे में आर उसके लाभान्वित होने वाले लोगों के बारे में बताया है। इसके साथ-साथ अरविंद केजरीवाल ने बताया यूपी और हरियाणा दिल्ली से सटे राज्य हैं, यहां केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना लागू है फिर भी हर रोज दोनों राज्यों से लाखों मरीज दिल्ली सरकार के अस्पतालों में इलाज करवाने आते हैं। केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार हम दोनों का मकसद तो एक ही है, देश के हर नागरिक को अच्छा और सस्ता इलाज मिले, चाहे किसी भी योजना में मिले। आज दिल्ली के हर नागरिक को बेहतरीन इलाज फ्री में हो रहा है।

यह भी पढ़ें- आयुष्मान योजना के कार्ड बनाने के नाम पर ठगी करने वाले बंटी-बबली गिरफ्तार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+