अरविंद केजरीवाल: वाड्रा मॉडल भाजपा के लिए सिर्फ एक चुनावी मुद्दा, कार्रवाई सिफर

अरविंद ने अपने संबोधन में यह भी बताया कि वर्ष 2012 में उन्होंने सबसे पहले 'वाड्रा मॉडल' को उजागर किया था लेकिन उस समय अन्य राजनीतिक दलों समेत स्वयं भाजपा भी चुप्पी साधे बैठी हुई थी। अरविंद ने सवाल किया है कि उस समय भाजपा ने क्यों नहीं इस मुद्दे के खिलाफ कोई सार्थक कदम उठाया। अरविंद का कहना है कि भाजपा को सिर्फ दिल्ली की कुर्सी दिख रही है इसलिए वह वाड्रा मुद्दे को जनता के सामने तोड़-मरोड़कर पेश कर रही है। हकीकत तो यह है कि राजस्थान में भाजपा की सरकार है और अभी तक इस मुद्दे पर राजस्थान सरकार द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे साफ पता चलता है कि आखिरकार वाड्रा मुद्दा भी वोट बैंक की राजनीति की भेंट चढ़ गया है।
अरंविंद ने भाजपा पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा है कि 'वाड्रा मॉडल' के अंतर्गत राजस्थान, हरियाणा, गुड़गांव और अन्य राज्यों में काफी जमीनें खरीदी गई हैं। ऐसे में यदि भाजपा के पास सभी सुबूत हैं तो वह क्यों नहीं राबर्ट वाड्रा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराती है। केजरीवाल ने यह भी कहा कि वाड्रा मुद्दे पर अभी तक कांग्रेस के किसी भी नेता ने कोई जवाब नहीं दिया है बल्कि विवादित बयानों की प्रक्रिया और तेज हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications