क्या 2024 में अरविंद केजरीवाल रहेंगे प्रधानमंत्री पद की रेस में? अब AAP प्रमुख ने खुद दिया जवाब

नई दिल्ली, 4 फरवरी: देश की कई हिस्सों में कांग्रेस बहुत ज्यादा कमजोर हो गई है। ऐसे में लोग 2024 में तीसरा मोर्चा बनने के कयास लग रहे हैं। आम आदमी पार्टी भी अब दिल्ली से निकलकर राष्ट्रीय राजनीति में काफी ज्यादा सक्रिय हो गई है। कई ओपिनियन पोल्स में दावा किया गया कि AAP पंजाब में बेहतरीन प्रदर्शन करेगी, लेकिन क्या 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद की रेस में अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे? इसका जवाब अब उन्होंने खुद दिया है।

Aam Aadmi Party

गोवा में इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि मैं 2024 में प्रधानमंत्री पद की रेस से बाहर हूं। साथ ही ऐसे किसी भी रेस का वो हिस्सा भी नहीं हैं। उनका एक ही लक्ष्य है, वो है देश को सुधारना। पहले उनको लगता था कि ऐसा नहीं हो सकता, लेकिन जब वो सात सालों तक दिल्ली की सत्ता में रहे, तो उन्होंने स्कूल, अस्पतालों, बिजली-पानी आदि की सुविधाओं में काफी बदलाव किया। अब उनको ये पता चल गया कि उनसे पहले के राजनेता जनता को बेवकूफ बना रहे थे।

केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने अपना करियर बनाने के लिए राजनीति में एंट्री नहीं की है। वो तो अपना अच्छा-खासा करियर छोड़कर राजनीति में आए हैं। अगर राजनीतिक दल अच्छा काम करते हैं, जो उन्हें वास्तव में करना चाहिए, तो वो रिटायर हो जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि कई राज्यों में राजनीतिक दल काम नहीं कर रहे थे, जिस वजह से आम आदमी पार्टी को विस्तार करना पड़ा। केजरीवाल ने कहा कि अगर 2025 तक यमुना पूरी तरह से साफ नहीं हुई, तो मुझे वोट ना दें।

AAP प्रमुख ने ये भी कहा कि उनके पास गोवा, पंजाब और उत्तराखंड के लोगों के लिए एक संदेश है। दिल्ली में रहने वाले अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को फोन करें और उनसे पूछें कि क्या वो केजरीवाल सरकार से खुश हैं। अगर हां, तो वो लोग कम से कम 10 लोगों को वोट देने को कहें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+